स्वरोजगार हेतु मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण
कृषि विज्ञान केन्द्र, ज्योलीकोट, नैनीताल द्वारा मंगलवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम प्रारम्भ किया गया। महिलाओं के आर्थिक सशक्ति करण हेतु आर्या परियोजना के अन्तर्गत डा० सुधा जुकारिया एवं डा० शशि तिवारी के तकनीकी निर्देशन में कार्यकम आयोजित किया गया। महिला मास्टर ट्रेनर श्रीमती काजल आर्या, प्रियंका कौटल्या तथा रक्षिता बोरा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मोमबत्ती निर्माण विषय में कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न आकृतियों की मोमबत्तियों को एपण कला से सुसज्जित करने की विधियों का विस्तृत प्रदर्शन किया गया एवं प्रतिभागियों को स्वयं मोमबत्ती निर्माण करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण कार्यकम में ग्राम तल्ला गेठिया, चोपड़ा, सरियाताल तथा देवल ढुंगा की कुल 26 महिला प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यकम संचालन में श्री दीप कुमार जी का विशेष योगदान रहा।
301-24
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

