बेतालघाट में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, उठाएं लाभ

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट- बेतालेश्वर विकास समिति के तत्वधान में आयोजित बेतालघाट में दो दिवसीय आंखों के शिविर का आयोजन किया गया। उस दौरान शिविर में में 175 लोगों द्वारा डिजिटल मशीनो से आखों का परीक्षण करवाया गया गया। उस दौरान सभी लोगो का आंखों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं तथा चश्मे वितरित किये गए। वही कैंप का शुभारंभ नैनीताल विधायक सरिता आर्य द्वारा दीप जला कर किया गया। वही इन दौरान समिति के अध्यक्ष राहुल अरोरा ने बताया कि अनुभवी डाक्टर की टीम आंखो की सभी बिमारी की जांच करेगी और जटिल बीमारियों को भविष्य में दिल्ली में ले जाकर इलाज किया जाएगा।
इस अवसर पर रवि शंकर महाराज, प्रताप बोहरा, दीप रेखाडी, हरीश पांडे, तारा भंडारी, नंदी खुल्बे, हरीश पीडियर मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page