धारी संकुल के न्यायपंचायत चौखुटा में दो दिवसीय क्रीडा़ प्रतियोगिता समपन्न

ख़बर शेयर करें

धारी ।

मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाडी़ छात्रवृत्ति योजना के तहत
धारी संकुल के न्यायपंचायत चौखुटा के हिमगिरी स्टेडियम लेटीबु़गा में विभिन्न क्रीडा़ प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई।

दो दिवसीय क्रीडा़ प्रतियोगिता में प्राथिमिक स्तर से माध्यमिक स्तर तक के विद्यार्थियों ने बढ़ – चढ़ कर प्रतिभाग किया ।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

कार्यक्रम का शुभारम्भ सोमवार को प्रधानाचार्य पीसी उपाध्याय, उपप्रधान संजय नयाल, खेल समन्वयक शोभा मनराल ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
खेलों में दौड़ , कब्बड्डी , लम्बी कूद, ऊंची कूद, खो- खो सम्पन्न हुये । जिसमें संकुल स्तर के विद्यालयों के बीच ये प्रतियोगिताऐं हुई हैं ।
ब्लाक स्तर के बाद जिला स्तर में प्रतियोगिताऐं होनी है ।
क्रीडा़ प्रतियोगिता में ब्लाक स्तर के लिऐ 24 छात्र / छात्राओं का चयन हुआ ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

वहीं समापन्न कार्यक्रम में शशबनी वन पंचायत में वृक्षारोपण किया ।

इस मौके पर संचालक भूपेन्द्र चौधरी , मन्जू काण्डपाल, नवीन चन्द्र, नीलम पाण्डे , कन्यैहा प्रसाद, प्रमिला बिष्ट, आशा धौनी , यशपाल आर्य, यशवंत बिष्ट, विरेद्र नयाल, पंकज नयाल, हरेन्द्र नयाल आदि मौजूद रहे ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page