कांग्रेस के दो विधायको ने पार्टी से दिया स्तीफा

ख़बर शेयर करें

गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उत्तरकाशी जिले में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछले दिनों ही उत्तरकाशी नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने भी पार्टी छोड़ दी थी।
कांग्रेस में पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़वाल संसदीय सीट के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस छोड़ कर पार्टी को झटका दिया था। अब टिहरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। दोनों पूर्व विधायक कल शनिवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पार्टी के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

एआईसीसी के सदस्य रहे सजवाण ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा को अपना इस्तीफा भेजा दिया है। जिसमें उन्होंने इस्तीफा देने की व्यक्तिगत वजह बताई है। राजनीतिक गलियारों और उत्तरकाशी जिलों में दो दिन पूर्व से चर्चाओं का बाजार गर्म था कि सजवाण जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। पुरोला विस के पूर्व विधायक मालचंद ने भी अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। मालचंद पूर्व में भाजपा में रहे हैं।
उधर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा राणा ने कहा कि जिस पार्टी ने सजवाण को 20 सालों तक शीर्ष नेतृत्व में रखा, दो बार विधायक बनाया। उसे छोड़कर जाना कहीं न कहीं कार्यकर्ताओं को निराश करता है। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरीश डंगवाल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और मोदी और धामी के नेतृत्व और नीतियों से प्रभावित होकर जो भी पार्टी में आना चाहता है। उनका स्वागत है। अगर विजयपाल सजवाण भाजपा में शामिल होते हैं तो इससे लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ होगा। क्योंकि भाजपा को मोदी को मजबूत करना है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page