दुःखद::अंतिम संस्कार के लिए दो भाइयों ने पिता का आधा आधा शरीर मांगा

ख़बर शेयर करें

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पिता के अंतिम संस्कार को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद का एक बहुत ही विचित्र और पीड़ादायक मामला सामने आया है।

पिता के अंतिम संस्कार को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। इसमें से एक भाई ने पिता के शव का आधा हिस्सा देने की मांग कर दी, जिससे पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हंगामा रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर लिधोराताल गांव में हुआ। जतारा थाने के प्रभारी अरविंद सिंह डांगी ने बताया कि भाइयों के बीच विवाद के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

अधिकारी ने बताया कि 84 वर्षीय ध्यानी सिंह घोष अपने छोटे बेटे देशराज के साथ रहते थे। रविवार को लंबी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। गांव के बाहर रहने वाले उनके बड़े बेटे किशन को जब उनकी मौत के बारे में जानकारी मिली तो वह वहां तत्काल पहुंचा। उन्होंने कहा कि किशन ने यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि अपने पिता का अंतिम संस्कार वह करेगा, जबकि छोटे बेटे ने दावा किया कि मृतक की इच्छा थी कि वह उनका दाह संस्कार करे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

अधिकारी ने बताया कि नशे में धुत किशन इस बात पर अड़ गया कि शव को दो हिस्सों में काट कर दोनों भाइयों में बांट दिया जाए। अधिकारी के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह किशन को समझाया जिसके बाद वह वहां से चला गया और छोटे बेटे ने अंतिम संस्कार किया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page