दो बाइको की टक्कर में दो की मौत

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर। बरेली-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर शांतिपुरी गेट के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

पुलिस के मुताबिक दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। बताया कि हादसे में बाइक सवार अंकित यादव पुत्र नरेश यादव निवासी सराय तल्फ़ी बरेली व जसबीर सिंह की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी भिजवा दिए। घायल सोनू यादव व दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की घायल बाइक सवार लालकुआं से बरेली जा रहे थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page