शिप्रा नदी में गिरे दो बाइक सवार, हायर सेंटर रैफर

ख़बर शेयर करें

गरमपानी-भवाली अल्मोडा़ राष्ट्रीय राजमार्ग के गरमपानी के पास फ्रॉक पॉइंट पर वृहस्पतिवार की दोपहर 1 बजे हल्द्धानी से बद्रीनाथ की तरफ जा रहें बाइक सवार के फिसलने बाइक में सवार दो लोग शिप्रा नदी किनारे जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों घायलों को रेस्क्यू अभियान चलाकर नदी से निकालकर सीएचसी गरमपानी पहुँचाया गया। जिसमे डॉ ने दोनो घायलो का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से बद्रीनाथ की तरफ बाइक में जा रहे बृजभान यादव (28) पुत्र रामलाल और उनका भतीजा अनुज यादव (26) पुत्र विजय बहादुर दोनों निवासी जखिया कलान शाहजहांपुर दोनों निवासी यूपी जैसे ही झूलापुल के पास पहुँचे तो अचानक बाइक फिसलने से शिप्रा नदी में जा गिरे। वही गिरने से दोनों गंभीर घायल हो गये। दोनों घायलों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की मदद से नदी से निकालकर सीएचसी गरमपानी पहुंचाने के बाद डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सुशीला तिवारी हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान चौकी प्रभारी दिलीप कुमार , राजस्व उपनिरीक्षक गौरव रावत, ललित मोहन जोशी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page