भवाली। रामगढ़ में पुलिस ने चेकिंग अभियान के समय एक व्यक्ति के वाहन से 144 अवैध देशी पव्वो के साथ पकड़ा है। चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के नोर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना में बोहराकोट रामगढ़ के पास चेकिंग के समय ऑल्टो कार से तीन पेटी शराब पकड़ी है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र जगत सिंह बिष्ट दुदकाने धार मुक्तेश्वर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। कार को भी पकड़ लिया गया है।
कोतवाली एसएसआइ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि तवालेख ऐड़ी मंदिर के पास एक गिरीश चन्द्र तवालेख बसगाव के पास से भी 96 पव्वे अवैध देशी शराब पकड़ी है। दोनो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में एसआई गोविंदी टम्टा, आंनद राणा, दिनेश रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



