खटीमा के पकड़िया में गुरुवार दोपहर ढाई साल के बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। वह नानी की मौत पर परिवार के साथ खटीमा आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
झनकईया थाना एसओ अनिल जोशी ने बताया, ढाई वर्षीय कपिल विश्वास पुत्र गणेश विश्वास निवासी रमनगरा शिलाबाग, पीलीभीत यूपी नानी के निधन पर परिवार के साथ मामा के घर पकड़िया आया था। परिवार के लोग घर के किसी कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान बच्चा खेलते समय घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में डूब गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

