टनल अपडेट:: जल्द बाहर होंगे 41 मजदूर, 3 मीटर पाइप डालने के बाद बाहर होंगे मजदूर, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना होगी सफल

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में ड्रिलिंग पूरी होने के बाद पाईप डाला जा रहा है। कुछ ही देर में मजदूर बाहर आ सकते हैं। मेडिकल टीम एंबुलेंस समेत सुरंग में मौजूद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अंदर पहुंच गए हैं।

सूचना है कि कुछ मजदूरों को पाइप से बाहर निकाला गया है। मेडिकल टीम भी सुरंग के अंदर है। कुछ परिजनों को भी वहां बुलाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सुरंग में पहुंच गए हैं, जबकि केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह बाहर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

उधर, ड्रिलिंग पूरी होते ही अंदर फंसे मजदूर खुशी से झूम उठे। ड्रिलिंग करने वाली ऑगर मशीन के ऑपरेटर शंभू मिश्रा ने बताया कि 1 बजकर 50 मिनट पर जब पाइप आर-पार हुआ तो अंदर फंसे मजदूर खुशी से झूम उठे। उन्होंने हाथ हिलाकर खुशी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

सिलक्यारा सुरंग में रेस्क्यू के सफल होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेस्क्यू टीमों को बधाई दी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा बाबा बौखनाग की असीम कृपा रही। करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

चुका है। शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page