टनल अपडेट::स्टील रॉड से टकराने के बाद ऑगर मशीन ने काम करना बंद कर दिया था, मुख्यमंत्री

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग में राहत व बचाव का कार्य लगातार 14वें दिन भी जारी रहा। चिंता की बात है कि रेस्क्यू अभियान में जुटी एजेंसियों की कोशिशों के बाद भी मजदूरों को शनिवार को भी सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 मजदूरों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। बताया कि टनल के अदंर खुदाई करते वक्त गदर या कोई स्टील रॉड से टकराने के बाद ऑगर मशीन ने काम करना बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

ऑगर मशीन के क्षतिग्रस्त टुकड़ों को बाहर निकालकर खुदाई का काम शुरू किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में 14 दिन से फंसे मजदूरों को निकालने के लिए चल रहे ऑपरेशन में रुकावट के बीच अब अन्य विकल्पों पर भी काम शुरू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बताया कि मजदूरों तक पहुंच बनाने के लिए टनल के ऊपर से ड्रिलिंग भी शुरू की जा रही है। कहा कि टनल के अंदर फंसे सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित जल्द से जल्द बाहर निकाल लिया जाएग।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

प्लाजमा कटर से काटेंगे ऑगर मशीन

सीएम धामी ने बताया कि ऑगर मशीन के टूटे हुए पार्टस को काटने के लिए कटर भी मंगवाया गया है। कहा कि हैदराबाद से प्लाजमा कटर को मंगवाया गया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में शनिवार शाम तक कटर पहुंच जाएगा। सीएम धामी ने बताया कि ऑगर मशीन के टूटे टुकड़ें को जल्द ही बाहर निकाल लिया गया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page