भवाली रोड़ सहित 11 जगहों में बनेगी सुरंग पार्किंग

ख़बर शेयर करें

मसूरी से लगते पर्यटक स्थल कैम्प्टी में प्रदेश की पहली टनल पार्किंग बनने का रास्ता साफ हो गया है। एनएचआईडीसीएल ने इसकी डीपीआर आवास विभाग को सौंप दी है। कुल 400 मीटर लंबी इस टनल में से प्रथम चरण में 200 मीटर पर काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कैम्प्टी के अलावा विभाग ने 11 अन्य जगहों पर भी टनल पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है, इसमें पौड़ी में लक्ष्मण झूला, टिहरी में देवप्रयाग, चंबा, नैनबाग, धनोल्टी, थत्यूड़, उत्तरकाशी में गंगोत्री और गंगनानी, नैनीताल में भवाली रोड शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

टनल पार्किंग में वाहन एक तरफ से प्रवेश कर दूसरी तरफ से बाहर निकलेंगे। चूंकि प्रदेश में जल विद्युत परियोजनाओं से लेकर सड़क और रेल मार्ग के लिए कई जगह पहाड़ खोदकर सफलतापूर्वक सुरंग बनाई जा चुकी है। इसलिए विभाग पार्किंग के लिए अपेक्षाकृत छोटी सुरंगे बनाने को ज्यादा सुरक्षित मान रहा है। सुरंग बनाने का काम, विशेषज्ञ संस्थाओं को ही दिया जाएगा

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page