भवाली में ट्यूबलो फिर कम हो गया पानी,अब पुराने रोस्टर से ही मिलेगा पानी

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में बढ़ती गर्मी के साथ पेयजल समस्या भी बढ़ती जा रही है। जल संस्थान दफ्तर में हर दिन वार्डो से पेयजल आपूर्ति की समस्याएं आ रही है। सहायक अभियंता रवि डोभाल ने बताया ट्यूबलो का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। हर दिन 12 लाख लीटर की आपूर्ति की जाती है। लेकिन पानी नही होने से समस्या बढ़ती जा रही है। कहा बारिश नही होने से पानी इकट्ठा नहीं हो रहा है। जिसके चलते टैंकरों से भी पानी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने नगरक लोगो से अपील करी है कि पानी का कम उपयोग कर जल संस्थान को सहयोग करे। जिससे सभी लोगो तक पानी पहुँच सके। कहा सभी निर्माणकार्यो वाहनों के धोने पर प्रशासन ने पाबन्दी लगाई है। कहा अगर बारिश नही हुई तो अगले सप्ताह से रोस्टर बदल कर पानी सप्लाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page