भवाली में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक

ख़बर शेयर करें

भवाली: भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर निगलाट के समीप एक ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे चालक बाल-बाल बच गया। वही ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस जानकारी के अनुसार सोमवार को लमगड़ा निवासी भुवन चन्द्र ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 2679 में ईंट लेकर हल्द्वानी से खैरना की ओर जा रहा था। तभी निलताट से कुछ किमी पूर्व सड़क धंसने से ट्रक रैलिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। वही ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने चालक को शकुशल खाई से बाहर निकाला। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि अल्मोड़ा रोड पर ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page