देर रात बीच सड़क में पलटा लीसा लेकर जा रहा ट्रक

ख़बर शेयर करें

लीसा लेकर जा रहा कैंटर के टायर फटने वाहन सड़क में पलटने से लगा जाम

जे सी बी की मदद से वहान को किया किनारे

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में बुधवार की रात दस बजे के करीब गरुण से हल्द्वानी काठगोदाम की तरफ जा रहा कैंटर छड़ा के पास पहुंचते ही कैंटर के टायर फटने से असंतुलित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गया। जिससे वहान में भरे लीसे से भरे टीन सड़क के चारो तरफ गिर गए। वही वहान के बीचों बीच गिरने से मार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जिससे राजमार्ग में यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। वहान के हादसे में बाद अन्य वहान चालको द्वारा इसकी सूचना खैरना चौकी को दी गयी। सूचना मिलते हीमिलते ही खैरना पुलिस के एसआई प्रकाश सिंह मेहरा टीम मौके पर पहुंचकर सड़क में पलटे कैंटर को जेसीबी मशीन की मदद से किनारे लगाकर सड़क में एक घंटे बाद यातायात शुरु कराया गया । उन्होनें बताया वाहन चालक की तलाश की जा रही हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page