सामान लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

ख़बर शेयर करें

ताड़बाड़ का सामान लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
ओखलकांडा। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कृषि विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे ताड़बाड़ के सामान को लेकर जा रहा एक ट्रक कच्ची सड़क पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक कृषि विभाग द्वारा दिए जा रहे ताड़बाड़ के सामान को लेकर क्षेत्र में जा रहा था। इसी दौरान कच्ची सड़क पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में मनाघेर निवासी ट्रक चालक कमल जोशी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक में सवार चार अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों और संबंधित विभाग की टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। हादसे की सूचना संबंधित अधिकारियों और पुलिस को भी दी गई।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page