टीआरपी गेम जोन में आग, हादसे में कई बच्चों सहित 24 लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें

गुजरात के राजकोट में शनिवार को टीआरपी गेम जोन में आग लग गई। हादसे में कई बच्चों सहित 24 लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कई शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, रोजगार का भी अवसर

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार शाम लगभग 4.30 बजे हुआ। आग इतनी विकराल थी कि एक किलोमीटर दूर तक भी इसका धुआं देखा गया। अधिकारियों के अनुसार, भीषण आग के बाद इस व्यावसायिक प्रतिष्ठान की अस्थायी संरचना ढह गई, जिसके नीचे दर्जनों लोग दब गए। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियों और अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू किया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गेम जोन में आग कैसे लगी। बताया जा रहा है कि जब आग लगी, उस वक्त पर गेम जोन में काफी बच्चे मौजूद थे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने घटना को लेकर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे के गए लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की राशि देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page