त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने एक राज्य एक पंचायत चुनाव कराने की मांग

ख़बर शेयर करें

नैनीताल त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने एक राज्य एक पंचायत चुनाव कराने की माग को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा पंचायत प्रतिनिधियों ने 29 विषयों को पंचायत प्रतिनिधियों को हस्तांतरित करने कोविड काल के दौरान किए कार्य को देखते हुए 2 वर्ष कार्यकाल बढ़ाने की माग उठाई। कार्यकाल बढ़ाने में चुने प्रतिनिधियों को ही प्रशासक के रूप मे आगे बढ़ाए जाने की माग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भीमताल डाo हरीश सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख धारी आशा रानी, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ पुष्पा नेगी,ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी रुपा आर्य,ज्येष्ठ प्रमुख धारी संजय सिंह बिष्ट जिला नैनीताल के समस्त ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page