भवाली में भारत माता की मूर्ति के पास गर्व से फहराया गया तिरंगा

ख़बर शेयर करें

भवाली। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर के मुख्य बाजार स्थित भारत माता की मूर्ति के समीप पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल द्वाराल किया गया, जिसकी अगुवाई व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईओ सुधीर कुमार उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह ने शिरकत की। तिरंगा फहराने के साथ ही राष्ट्रगान गाया गया। मंच का संचालक कर रहे प्रवीण कपिल ने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर महिला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष ममता चंद्रा, रचना, मनोज तिवारी, मोहन भट्ट, पुष्पेश पाण्डे, प्रमोद बिष्ट, इदरीश खान, दिनेश जोशी, चन्द्रशेखर तिवारी, मनोज नयाल, सोनू सिजवाली, हरीश जोशी सहित कई व्यापारी व नगरवासी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page