भवाली पालिका में मंगलवार को बैठेंगे पूर्ति निरीक्षक, राशन कार्ड धारकों को मिलेगी राहत

ख़बर शेयर करें
  • मंगलवार सुबह 10:30 से दोपहर 2 बजे तक सुनेंगे लोगों की समस्याएं

भवाली। नगर क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं और कार्यों के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। पूर्ति निरीक्षक सुरेश सिंह बिष्ट प्रत्येक मंगलवार को भवाली नगर पालिका कार्यालय में बैठेंगे। वह सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनकर राशन कार्ड से जुड़े कार्यों के निस्तारण में मदद करेंगे। पिछले करीब एक साल से नगर पालिका में पूर्ति निरीक्षक के नियमित रूप से नहीं बैठने के कारण लोगों को राशन कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में लोगों को अपने कार्यों के लिए इधर उधर जाना पड़ता था। अब पूर्ति निरीक्षक के प्रत्येक मंगलवार को नगर पालिका में बैठने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। राशन कार्ड में संशोधन, नाम जोड़ने या हटाने सहित अन्य संबंधित कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए लोग निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी बात रख सकेंगे। इससे लोगों का समय बचेगा और विभागीय कार्यों के लिए अनावश्यक भागदौड़ भी कम होगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर आसानी से हो सकेगा और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों और विधानसभा सत्र को लेकर एसएसपी सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page