भवाली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं प्रबंध समिति सरस्वती शिशु मंदिर समिति ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं राम रामलीला कमेटी भवाली के अध्यक्ष स्व मोहन सिंह बिष्ट के निधन मौन रखकर शोक व्यक्त किया। उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय ने मौन रखकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नगर संचालक कैलाश चन्द्र सुयाल, व्यवस्थापक राजेंद्र लाल शाह, कोषाध्यक्ष प्रकाश आर्य, नगर कार्यवाह राहुल कंसल, सदस्य कंचन शाह, प्रधानाचार्य भुवन चन्द्र शर्मा, आचार्य,बच्चों सहित अभिभावक रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

