भवाली में ‘एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ देश के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौंधारोपण

ख़बर शेयर करें

भवाली। भारतीय जनता पार्टी के “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ देश के नाम” अभियान के तहत भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, जिला नैनीताल की ओर से बुधवार को जी.बी. पंत इंटर कॉलेज, भवाली में पौंधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता, जिला संयोजक देवेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सह-संयोजक कैलाश चंद्र जोशी एवं प्रियंका जोशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बरगली, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम एक तथा देश के नाम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इससे न केवल हरित पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page