रामगढ़ में गिरी आकाशीय बिजली, पेड़ हुआ क्षतिग्रस्त

ख़बर शेयर करें

रामगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा टला

भवाली। रामगढ क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब चाय बगीचा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई। चाय बगीचा में अजय पांडे के घर के सामने स्थित एक विशाल देवदार के पेड़ पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के समय अजय पांडे अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। गनीमत रही कि देवदार के पेड़ पर बिजली गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई और अजय पांडे का परिवार बाल-बाल बच गया। हालांकि पेड़ को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दे दी गई है। संबंधित फोरेस्ट रेंजर को मामले से अवगत करा दिया गया है। स्थानीय समाजसेवी नवाब हुसैन ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और क्षतिग्रस्त पेड़ की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page