काठगोदाम एचएमटी अमृतपुर बाईपास से जाम से मिलेगी निजात: कैड़ा

ख़बर शेयर करें

काठगोदाम-HMT-अमृतपुर बाईपास से जाम से मिलेगी निजात: कैड़ा

मुख्यमंत्री धामी ने किया बाईपास मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

भवाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काठगोदाम-HMT-अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री के निरीक्षण और इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति देने के लिए उनका आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण हिमालय हाट में उमड़ा जनसैलाब, लोक संस्कृति ने बांधा समां

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष काठगोदाम-HMT-अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण की मांग उठाई थी। मुख्यमंत्री ने इस मांग पर मार्ग निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि बाईपास बनने से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे कुमाऊं मंडल के लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  शरद पूर्णिमा पर मैथिली ठाकुर ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन

कैड़ा ने कहा कि काठगोदाम और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाईपास मार्ग बनने से यातायात का दबाव कम होगा और लोगों का यात्रा समय भी बचेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण हिमालय हाट में उमड़ा जनसैलाब, लोक संस्कृति ने बांधा समां

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भीमताल विधानसभा क्षेत्र और समस्त कुमाऊं की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page