परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों के लिए अब घर बैठे आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की प्रक्रिया शुरू की

ख़बर शेयर करें

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों के लिए अब घर बैठे ही वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गलत या निष्क्रिय मोबाइल नंबर के कारण हजारों ई-चालान, बीमा नवीनीकरण व प्रदूषण प्रमाणपत्र संबंधी सूचनाएं गलत नंबर पर जा रही थीं। बढ़ती शिकायतों के बाद विभाग ने इसे मिशन मोड में आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार से ‘ऑपरेशन मोबाइल नंबर’ शुरू किया है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ इंटर कॉलेज में युवाओं ने दिखाया हुनर

परिवहन विभाग के अनुसार इस साल अक्तूबर तक उत्तराखंड में 2,26,498 ऑनलाइन चालान जारी हुए, जिनमें से केवल 26 फीसदी ही निस्तारित हो सके। विभाग के अनुसार इसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि अधिकांश वाहन स्वामियों के पंजीयन विवरण में पुराने, बंद या गलत मोबाइल नंबर दर्ज हैं। आरटीओ हल्द्वानी में इस कार्य के लिए पांच कर्मचारियों की हेल्पडेस्क स्थापित की गई है, जहां वाहन स्वामी अपने दस्तावेजों के साथ नंबर अपडेट करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

बीमा और पॉल्यूशन रिन्यूअल में भी बाधा:वाहन बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के नवीनीकरण में आधार आधारित ओटीपी अनिवार्य है। मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने पर ओटीपी प्राप्त नहीं होता, जिससे नवीनीकरण रुक जाता है। एआरटीओ (प्रशासन) बिपिन कुमार ने बताया कि वाहन स्वामी मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे (मोर्थ) के पोर्टल पर घर बैठे ही मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। आरटीओ कार्यालय में भी छह सदस्यीय हेल्पडेस्क सक्रिय है।घर बैठे ऐसे अपडेट करें मोबाइल नंबर
वाहन रजिस्ट्रेशन में नंबर अपडेट करें: sarathi.parivahan.gov.in

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नंबर अपडेट करें: parivahan.gov.in

विस्तृत जानकारी: parivahan.gov.in →ऑनलाइन सर्विसेज

केवल आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर ही स्वीकार होगा।

होंगे फायदे
● बीमा-पॉल्यूशन की सूचना मिलेगी।

● ई-चालान तुरंत मोबाइल पर पहुंचेगा।

● आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करना आसान होगा।

● ऑनलाइन सेवा के नोटिफिकेशन मिलेंगे।

● दुर्घटना की स्थिति में पहचान शीघ्र होगी।

● विभागीय सूचनाएं सीधे पहुंचेंगी।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page