भवाली से बाल रोग विशेषज्ञ का तीन महीने में कर दिया स्थानन्तरण

ख़बर शेयर करें

भवाली। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लाख बेहतर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन धरातल पर कुछ और ही नजर आ रहा है। जहां एक ओर पहाड़ में नोकरी करने से डॉक्टर बच रहे हैं। वही दूसरी तरफ नोकरी कर रहे डॉक्टरों को दो तीन महीने में स्थानन्तरण कर दिया जा रहा है। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय बाद बाल रोग विशेषज्ञ को तैनाद किया गया था। 40 से 50 गाँवो के बच्चों को इसका लाभ मिल रहा था। लेकिन तीन महीने में स्थानन्तरण कर दिया गया है। जिससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश पनप रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 26 जुलाई को डॉ दर्शना गैड़ा को सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की थी। 28 अक्टूबर को तीन महीने में पौड़ी स्थानन्तरण कर दिया गया। जिससे क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन करने को कहा है। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने विधायक को ज्ञापन सोप कर बाल रोग विशेषज्ञ को क्षेत्र के लोगो की सुविधा के लिए रिकवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ भीमताल भवाली में एक ही बाल रोग विशेषज्ञ थी। बिना किसी की तैनाती के बाल रोग विशेषज्ञ का स्थानन्तरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा अगर इसे नही रोका गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page