धारी ।
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई)मुक्तेश्वर में 14 मार्च से 20 मार्च तक जन जाति उप योजना के अंतर्गत वैज्ञानिक बकरी पालन विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थान के सयुक्त निदेशक डा. बी मण्डल रहे ।
इस 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया ।
प्रशिक्षण में बकरी का आवास प्रबंधन, खान- पान प्रबंधन, स्वास्थ्य प्रबंधन पर पशुपालकों को विस्तृत जानकारियां दी गई।
इसके साथ ही साईंलेज बनाने की वैज्ञानिक विधि , पशुओं के शरीर का तापमान लेने की विधि , पशु गोबर की जांच आदि जानकारियां दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के सयुक्त निदेशक डा. बी मण्डल,
मुख्य समन्वयक डा. मधुसूदन एपी ,
सह समन्वयक डा. चौहान, डा. अमोल गुरव, डा. अमीर समल, डा. नीतिश खडा़यत, डा. निधि शर्मा , डा. आशुतोष फुलर मौजूद रहे ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

