त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना हेतु 1580 कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज सभागार में दो पालियों में संपन्न हुआ प्रशिक्षण

आगामी 31 जुलाई को जनपद में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना हेतु सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज सभागार में दो पालियों में 1580 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जनपद के सभी 8 ब्लॉकों की मतगणना प्रक्रिया को सुचारु एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर में 25 अक्टूबर से अखंड रामायण पाठ, 26 को हवन और भंडारा

जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी गोस्वामी, ने बताया कि जनपद में कुल 316 मतगणना पार्टियाँ गठित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक में 5 मतगणना कार्मिक तैनात किए गए हैं। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक पर्यवेक्षक तथा चार मतगणना सहायक नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय चरण में 158-158 पार्टियों सहित रिज़र्व टीमों को मिलाकर कुल 1580 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का विभाजन, गोपनीयता बनाए रखने, त्रुटिरहित गणना, एवं परिणामों की घोषणा की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण हिमालय हाट में उमड़ा जनसैलाब, लोक संस्कृति ने बांधा समां

जिला विकास अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 31 जुलाई को प्रातः 8 बजे से जनपद के सभी ब्लॉकों में मतगणना कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।

प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आर.ओ. हैंडबुक के अध्ययन पर विशेष बल दिया गया, जिससे मतगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सटीक रूप से संपन्न किया जा सके। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि अवैध मतपत्रों को पृथक रूप से बंडल में रखा जाएगा, जिसकी जांच संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कर स्वीकृत या अस्वीकृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का किया स्वागत

इस अवसर पर मतगणना परिणाम विवरणी के सभी प्रारूपों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिटर्निंग ऑफिसर, सभी मतगणना कार्मिकों के साथ प्रभारी मास्टर ट्रेनर एच.बी. चंद एवं मतपेटी नोडल अधिकारी राजेन्द्र पाण्डे उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page