भवाली। शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय मेहरागांव में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी कैना चौहान ने बताया कि माध्यमिक शिक्षकों को छात्रों में अभिरुचि बढ़ाने के लिए मॉडल, कैप्सूल और नवाचार आदि में विषयवार प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी गोपाल स्वरूप कोहली, हरिशंकर कांडपाल, दयानंद सांगुड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

