काठगोदाम के पास दर्दनाक सड़क हादसा

ख़बर शेयर करें

नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा – रॉन्ग साइड निकली रोडवेज बस ने दो टूरिस्ट युवकों को रौंदा, हालत गंभीर

काठगोदाम थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर  भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। रॉन्ग साइड से निकल रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो टूरिस्ट युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बस दोनों युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस काठगोदाम रोडवेज डिपो परिसर से गलत दिशा में बाहर आ रही थी। उसी समय सामने से आ रही स्कूटी उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और दोनों युवक बस तथा डिवाइडर के बीच बुरी तरह फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूँगी में 18जूलाई को लगेगा जनकल्याणकारी शिविर

बस-डिवाइडर के बीच फंसे रहे युवक

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बस के नीचे से बाहर निकाला गया। गंभीर अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत

हल्द्वानी से किराए पर ली थी स्कूटी

पुलिस के अनुसार दोनों युवक पर्यटक हैं। वे हल्द्वानी से स्कूटी किराए पर लेकर नैनीताल घूमने जा रहे थे। इसी दौरान रोडवेज डिपो से रॉन्ग साइड निकल रही बस की चपेट में आकर यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बस और चालक हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि चालक की लापरवाही किस स्तर तक थी और किन परिस्थितियों में बस रॉन्ग साइड से निकाली गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा,देर रात अनियंत्रित होकर डंपर गहरी खाई में गिरा

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जरा सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page