उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। लमगड़ा क्षेत्र के चायखान के पास एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग लमगड़ा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। चायखान के पास अचानक वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और देखते ही देखते कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

