गरमपानी- हल्द्वानी से गरुड़ की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन गुरुवार को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगरकोट के पास अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के चलते मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहन को सड़क किनारे हटाकर यातायात को सुचारू किया गया।
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार करीब पांच लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवागमन बहाल कराया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

