भवाली। नगर के ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल चन्दन मेहरा ने नगर में चल रही क्रिकेट टूनामेंट के लिए 18 पीस बॉल का डब्बा दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जहां बच्चे नशे की अधर में जा रहे हैं वही खेल ही एकमात्र ऐसा जरिया है जहां से बच्चों को अपनी प्रतिभा को सजोने का मौका मिलता है। कहा युवा एकता मंच युवाओं को क्रिकेट से जोड़कर स्वास्थ्य के प्रति तंदुरुस्त रखने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे फिर बॉल का पैकेट देकर युवाओं का हौसला बढ़ाएंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

