भवाली में ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने बचाई गाय की जान

ख़बर शेयर करें

-घण्टो मसक्कत के बाद गाय को निकाला बाहर

भवाली। सोमवार सुबह ट्रैफिक हैड कांस्टेबल ने इंसानियत का परिचय देते हुए नाले में गिरी गाय की जान बचाई। जेसीबी व नगर पॉलिका कर्मियों को फोन कर सूचना दी। पॉलिका पर्यावरण मित्रो व स्थानीय लोगो की मदद से गाय को सकुशल बाहर निकाला गया। ट्रैफिक हैड कांस्टेबल चन्दन मेहरा सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। कुछ लोगो ने उन्हें नाले में गाय गिरने की सूचना दी। गाय गांधी कॉलोनी सड़क में शंकरे नाले में फंस गई। जहां गाय के घूमने तक कि जगह नही थी। जिस पर चन्दन ने ड्यूटी नही जाकर पहले गाय की जान बचाना अपना फर्ज समझा। नगर पॉलिका पर्यवारण मित्रों व जेसीबी बुलाकर गाय को बाहर निकाला गया। साथ घण्टो मसक्कत के बाद रस्सियों के सहारे गाय को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान पर्यावरण मित्र राकेश, सुभाष, अन्नी, पप्पू, कामली, प्रकाश विज्जु, लाल सिंह, सब्बल, रब्बी आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page