अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के विरोध में अधिशासी अभियंता से मिले व्यापारी

ख़बर शेयर करें

भवाली: नगर में 7 फड़ो के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही विरोध के चलते नही हुई। अतिक्रमण ध्वस्तीकरण को लेकर व्यापारियों में रोष देखने को मिला। व्यापारियों ने सुबह लोनिवि कार्यालय जाकर अधिशासी अभियंता से वार्ता कर यथास्थिति का आदेश होने की बात कही। जिसपर फिलहाल कार्यवाही स्थगित की गई है।
बुधवार को लोनिवि द्वारा 7 अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही होनी थी। जिसके लिए तहसीलदार भी मौके पर पहुँचे। लेकिन व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। नगर में व्यापारियों ने बताया लोनिवि ने 7 फड़ व्यवसायियों को एक नोटिस जारी किया। जिसमें तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था। 18 अक्टूबर को अतिक्रमण हटाने की आखरी तिथि थी। जिसके विरोध में उन्होंने लोनिवि कार्यालय में अधिशासी अभियंता के पहुँचे। जहाँ उन्होंने बताया कि उनके पास उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय का यथास्थिति का आदेश है। व्यापारियों के दावे पर लोनिवि अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही फिलहाल टाल दी है। उधर व्यापारियों ने पुतला दहन भी किया। और आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस दौरान खजान भट्ट, भूपाल सिंह, मनोज कुमार गौतम, सुनील कुमार, प्रेम सिंह, कमला खम्पा, हेमा रौतेला, मनोहर सिंह, सुनीता गौतम, गौरव, गोपाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

—————————————- फड़ पीडब्ल्यूडी की भूमि पर है। लेकिन व्यापारी भूमि पर नहीं, निर्माण पर उच्चतम न्यायालय का स्टे का दावा कर रहे है। जिसपर उनके दस्तावेजों को जांचा जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।-मोहन तिवारी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि भवाली

अतिक्रमण के सम्बंध में एसडीएम नैनीताल ने उन्हें नामित किया था। जिसके लिए वह मौके पर पहुँचे। जहॉ लोनिवि के एक्शन ने अतिक्रमणकारियो के कागज देखकर कार्यवाही की बात कही। जिसपर कार्यवाही नहीं हुई।-संजय कुमार, तहसीलदार नैनीताल

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page