भवाली में पुलिस अधीक्षक का व्यापारियों ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक क्राइम, यातयात हरबंस सिंह ने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली के सफाई व्यवस्था परखी और अभिलेखों व शस्त्रों को निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बैरक, मैस में जाकर देखा और जानकारी ली। अभिलेख मंगाकर उनकी गहनता से जांच की। उन्होंने मालखाने व शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। निरीक्षक के बाद सामूहिक रूप से सभी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वार्षिक मुआयना था। जिसमें अभिलेख, शस्त्र, मालेखाने आदि का निरीक्षण किया गया। जो भी कमी पाई गई है उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ यातायात पार्किंग को लेकर बैठक की। वही यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली ने पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह को नीब करौरी बाबा की फ़ोटो देकर स्वागत किया। वही लोगो ने तेज बाइक चलाने, हुड़दंग करने वालो पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगामी 15 जून को सेनिटोरियम बाईपास, रातिघाट बाईपास, पॉलिका मैदान में वाहनों को खड़ा कर श्रद्धालुओं को शटल से भेजा जाएगा। इस दौरान कोतवाल डी आर वर्मा, प्रशांत जोशी, कुंदन सिंह बिष्ट, नीमा बिष्ट, खष्टी बिष्ट, नरेश पाण्डे, दयाल आर्य, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली, दीपक कुमार, भास्कर आर्य, अभय आर्य, शोभन कनवाल, सद्दा मिया एसडी रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page