रामगढ़ में व्यापारियों ने खुद तोड़कर पीछे की दुकान

ख़बर शेयर करें

भवाली। हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामगढ़ में व्यापारियों ने खुद दुकान पीछे करना शुरू कर दिया है। सोमवार को मल्ला रामगढ़ में नोटिस देने के बाद छः दुकानदारों ने अपनी दुकान पीछे कर दी है। जल्द प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। हाईकोर्ट ने प्रदेश भर में सड़क किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में नैनीताल जिले में प्रशासन ने हर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं। लोगो को विभाग द्वारा लगातार नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों ने कहा कि विभाग के नोटिस व निशान लगाने के बाद दुकानें पीछे कर ली है। अधिसाशी अभियंता मोहन चन्द्र तिवारी ने बताया कि लोगो को नोटिस देकर अतिक्रमण को खुद हटाने को कहा गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page