रामगढ़ में अतिक्रमण पर व्यापारियों ने बाजार बंद कर सौपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

भवाली। हाईकोर्ट के आदेश के बाद लगातार अतिक्रमण पर प्रशासन कार्य कर रहा है। शुक्रवार को मल्ला रामगढ़ गागर क्षेत्र में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने नैनीताल जाकर अधिसाशी अभियंता को ज्ञापन देकर कहा कि मल्ला रामगढ़ की बाजार पाँच दशक पुरानी बाजार है। पर्यटकों के लिए यह बाजार विशेष महत्व रखता है। इसके आस पास रविंद्र नाथ टैगोर, कवयित्री महादेवी वर्मा का संग्रहालय भी है। यहां दुकानदारों के व्यावसायिक लोन भी है। 50 से अधिक परिवारों का पेट इस बाजार से भरता है। ऐसे में लोगो पर रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा।उन्होंने आग्रह किया कि कोई भी निर्णय व्यापारियों के हित में रखकर किया जाए। जिसके लिए हम सब आभारी रहेंगे। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अभय पाण्डे, ग्राम प्रधान बसंत साह, युवा कांग्रेस नेता नवाब हुसैन, मोहन सिंह बिष्ट, पूरन डालाकोटी, सुरेश चंद्र आर्य, दीपक भट्ट, चेतन दरमवाल, ललित जोशी, विमल पाण्डे, भानु प्रताप सिंह दरमवाल, रमेश जोशी, तारा दत्त पाण्डे, अजय पाण्डे, नरेश मेहरा, सौरभ कुमार, नवीन लाल साह, हेमंत पाण्डे, मनोज सिंह बिष्ट, ईश्वरी दत्त पाण्डे, मुदित जोशी, अजय बिष्ट, पुरन पाण्डे आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page