रामगढ़ रोड़ में व्यापारियों ने ब्रेकर लगाने की उठाई मांग

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में तेज दफ्तार बाइक चालक अपनी जान की परवाह किये बैगर लोगो की जान से खेल रहे हैं। हर दिन सड़क में हादसे होने से स्थानीय व्यापारियों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। सोमवार को फर्राटा भर रहे बाइक सवारों ने बिल्ली को मार डाला। जिससे व्यापारियों ने रोष जताया। व्यापारी सुनील कुमार भट्ट, संजय प्रसाद, रितेश भट्ट, सूरज प्रकाश, योगेश, राजेन्द्र प्रसाद, अमित पाण्डे ने कहा कि लगातार बाइको से फर्राटा भरने वाले बाईकर्स हर दिन आफत बन रहे हैं। पूर्व में दुर्घटना से एक युवक की जान भी गई है। सीधी सड़क होने से बाइक की स्पीड तेज होना दुर्घटना का कारण बन रहा है। उन्होंने सम्बंधित विभाग से ब्रेकर लगाने की मांग की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page