आवारा सांडों को गौशाला भेजने पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पवन दर्मवाल ने जताया आभार

ख़बर शेयर करें

आवारा सांडों को गौशाला भेजने पर व्यापार मंडल ने जताया आभार
रामगढ़ में ग्रामीणों की मेहनत से तीन सांडों को ट्रक में लोड कर भेजा गया गौशाला
रामगढ़। क्षेत्र में आवारा सांडों के आतंक से परेशान लोगों को राहत मिली है। बीते दिनों आवारा सांड के हमले में रामगढ़ निवासी मनफूल सिंह घायल हो गए थे। घटना के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आवारा सांडों को मल्ला रामगढ़ क्षेत्र से पकड़कर गौशाला भेज दिया।
इस कार्रवाई पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पवन सिंह दर्मवाल ने प्रशासन, जिला पंचायत और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य दर्जा मंत्री देवेंद्र ढैला, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और जिला मंत्री कुंदन सिंह चिवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कदम उठाया गया।
उन्होंने बताया कि सांडों को गौशाला भेजने में स्थानीय लोगों ने भी काफी सहयोग किया। ग्रामीणों की मदद से सांडों को ट्रक में लोड किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान बसंत साह, मोहन लाल (सनी), ललित जोशी, किशन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल पर राहत जताते हुए कहा कि आवारा पशुओं की समस्या से लंबे समय से लोग परेशान थे। उन्होंने क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखने की मांग की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page