भवाली। रामगढ़ व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पवन दरमवाल ने नर्सिंग के 3 हजार पदों में वर्षवार चयन करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताया है। संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ उत्तराखंड के पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ माला पहनाकर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से नर्सिंग बेरोजगार होकर दर दर भटक रहे थे। अब नर्सिंग भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरि कृष्ण बिजलवान, गोविंद सिंह रावत, पुष्कर सिंह जीना, रवि रावत आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

