नगर पॉलिका अध्यक्ष सहित 10 लोगो पर मुकदमा, ये है मामला

ख़बर शेयर करें

राइस मिल पाटर्नरों के बीच विवाद में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें नगरपालिका अध्यक्ष हरीश दुबे, कांग्रेस प्रत्याशी रहे नवतेज पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह, बीडीसी सदस्य मृदुल त्रिपाठी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री मनीष किनरा शामिल हैं। 13 मई को दी तहरीर जांच के बाद शुक्रवार को मुकदमा दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

सितारगंज के वार्ड नंबर-7 निवासी सचिन अरोरा पुत्र जगदीश लाल अरोरा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि रमेश अरोरा एवं उनकी पत्नी ममता अरोरा और मेसर्स जगदम्बा एग्रो सीड्स मझोला, खटीमा के साथ उन्होंने पार्टनरशिप फर्म बनाकर राइस मिल खोली थी। जिसमें विवाद के बाद वर्ष 2018 में समझौतानामा तैयार किया गया। इसके बाद जगदम्बा एग्रो सीड्स राइस मिल के समस्त कार्यों से वह अलग हो गए। आरोप लगाया कि पार्टनर ने उनकी बकाया रकम अभी तक नहीं दी है। इसके बाद उन्होंने पार्टनरशिप फर्म के बैंक खाते से लेनदेन पर रोक लगवा दी। आरोप है कि उनके पार्टनर्स ने 26 जून 2021 को उन्हें अपने घर बुलाकर धमकाया।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

इसमें हरीश दुबे, नवतेज पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह, शाकिर पठान उर्फ बब्बू, मृदुल त्रिपाठी, मनीष किनरा एवं पारस अरोरा निवासी सितारगंज ने पार्टनरशिप फर्म खाता पुन चालू कराने के लिए एकराय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 27 जून 2021 को अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर पर फायर भी किया। सचिन के अनुसार दबाव में 28 जून 2021 को फर्म का खाता पुन चालू कराया गया। फर्म का खाता चालू होने के पश्चात पार्टनरों ने बैंक खाते से लगभग ढाई करोड़ रुपये निकाल लिए

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page