सातताल में एयर गन से पक्षी मारने वाले पर्यटक को भेजा जेल

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार को सातताल स्टेट के गरुड़ ताल क्षेत्र में घूम रहे पर्यटकों ने एयर गन से उड़ते पक्षी को मार डाला था। लोगो ने वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुँची टीम ने अमित सॅमयूल पुत्र मोरिश गिडिया सॅमयूल निवासी नैनी इलाहाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। वही वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत धाराओं पर कार्रवाई की गई। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि स्थानीय लोगो ने एयर गन से पक्षी को मारने की सूचना दी। तत्काल टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई की गई। संरक्षित प्रजाति के पक्षी को भी कार्यालय लाकर परीक्षण की कार्रवाई की गई। बुधवार को न्यायलय में पेश कर 14 दिन की रिमांड में लेकर जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page