भवाली में धूम धाम से मनाया पर्यटन आवास स्थापना दिवस

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में पर्यटन आवास गृह का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा व अधिकारियों ने मिलकर केक काटा एक दूसरे को केक खिलाया।
प्रबंधक विजय चंद्रा ने कहा कि इस वर्ष 47 वा स्थापना दिवस मनाया गया। विभाग पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के प्रयास करता आया है। आगे भी पर्यटक खुश होकर जाए इसके लिए बेहतर सुविधा दी जा रही है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, हरीश आर्या, प्रकाश आर्या, सोहन जैड़ा, देवेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह कार्की, मोहन राम, अनिल कुमार, भोपाल सिंह रौतेला, कलावती देवी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page