अतिक्रमण के खिलाफ मशाल जुलुश

ख़बर शेयर करें

ज्योलीकोट/नैनीताल। ज्योलीकोट समेत तमाम क्षेत्रों में अतिक्रमण के

खिलाफ की जा रही कार्यवाही के विरोध में उत्तराखंड राज्य

आंदोलनकारी क्रांति मोर्चा के साथ अतिक्रमण प्रभावितों ने देर शाम

मशाल जुलूस निकाला। जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक डा नारायण सिंह

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जंतवाल ने किया। पूर्व सांसद एडवोकेट डा महेंद्र पाल ने इसमें शिरकत

की। उन्होंने सभा को संबोधित भी किया। नलेना से प्रारंभ होकर मशाल

जुलूस ज्योलीकोट बाजार में आकर सभा में बदल गया।

मुख्य वक्ता डा जंतवाल ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने का

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस के दूरगामी दुष्प्रभाव होंगे।

सरकार को न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए। उन्होंने

कहा कि सरकार पहले प्रदेश में भूमाफियाओं से सरकारी जमीन को

छुड़वाए। श्री जंतवाल उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि एकजुट

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

होकर संघर्ष जारी रखें। पूर्व सांसद महेंद्र पाल, राज्य आंदोलनकारी

लीला बोरा ने कहा कि प्रदेश का विकास के नाम पर विनाश का कुचक्र

रचा गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग उत्पीड़न पर आमादा है

जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page