आज भवाली से कैंची धाम नही जाएंगे पर्यटको के वाहन

ख़बर शेयर करें

पर्यटन सीजन के दौरान सप्ताहंत पर शनिवार और रविवार दो दिनों के लिए पर्यटकों के निजी वाहनों के भवाली और खैरना से कैंची धाम जाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

शुक्रवार की शाम कोतवाली के बहुउद्देशीय भवन में हुई पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लेते हुए इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हल्द्वानी से नैनीताल के बीच पांच अलग-अलग स्थानों से शटल सेवा संचालित करने की स्वीकृति दी गई है। इस दौरान यातायात पुलिस की ओर से सप्ताहंत के चलते रूट डायवर्जन प्लान भी जारी किया गया। पर्यटन सीजन में जहां नैनीताल, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा आदि स्थानों पर जाने वाले पर्यटकों का दबाव बढ़ जाता है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम भी पहुंचते हैं। स्थिति यह है कि हल्द्वानी से लेकर भीमताल, भवाली, नैनीताल समेत अन्य स्थानों पर जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। पर्यटकों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। इस दौरान पुलिस के इंतजाम भी धरे रह जाते हैं। सप्ताहंत पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जाम की परेशानी कम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक हरबंस सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ सिटी नितिन लोहनी, आरटीओ प्रवर्तन नंदकिशोर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर शिवराज बिष्ट, कोतवाल उमेश कुमार मलिक, एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा और सीपीयू प्रभारी आदि ने बैठक की। बैठक में सभी अधिकारियों की सहमति से तय किया गया कि सप्ताहंत पर दो दिन भवाली और खैरना से पर्यटकों के निजी वाहनों के कैंची धाम जाने पर रोक रहेगी। इस संबंध में शुक्रवार देर शाम निर्देश भी जारी कर दिए गए

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना

हल्द्वानी रेलस्टेशन से (बस शटल)

● नैनी बैंड प्रथम से (टैक्सी एवं बस शटल सेवा)

● भवाली सेनेटोरियम से (टैक्सी एवं बस शटल सेवा)

यह भी पढ़ें 👉  मौना इंटर कॉलेज में आयोजित होगा संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन

● भवाली पालिका ग्राउंड से (टैक्सी शटल सेवा)

● खैरना से कैंचीधाम तक (टैक्सी एवं बस शटल सेवा)

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page