भगवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाकर पुलिस से खोजने की लगाई गुहार

ख़बर शेयर करें

अपने घर से धौलछीना बाजार की ओर निकला युवक छह दिन बाद भी जब अपने घर नहीं लौटा तो युवक के पिता ने राजस्व पुलिस में युवक की गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कराकर युवक की तलाशी की गुहार लगाई है। युवक के पिता ने राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र लिंगुणता में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  रातीघाट सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त चालक पर मुकदमा दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खांकरी(अगेरा) पोस्ट कनारीछीना जिला अल्मोड़ा निवासी जसौद सिंह पुत्र स्व. श्री दलीप सिंह ने राजस्व उप निरीक्षक लिंगुणता को दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा भगवान सिंह उम्र 31 साल छह नवम्बर की सुबह आठ बजे घर से धौलछीना बाजार के लिए निकला था। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने भगवान सिंह को पल्यू बंड की ओर जाते हुए देखा था। लेकिन छह दिन बीतने के बावजूद जब भगवान सिंह घर नहीं लौटा तो पिता जसौंद सिंह ने राजस्व पुलिस से अपने लापता बेटे का सुराग लगने की गुहार लगाई है। इससे पहले परिजनों ने भगवान सिंह को अपने परिजनों, रिश्तेदारों और संभावित जगहों पर खोजबीन की थी लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page