बाघ का आतंक::तीन दिनों के लिए स्कूल बंद, चेतावनी

ख़बर शेयर करें

नौकुचियाताल क्षेत्र में मंगलवार को बाघ का जोड़ा खेतों के समीप देखा गया। एहतियात के तौर पर वन विभाग ने ग्रामीण महिलाओं को जंगल की ओर न जाने की चेतावनी जारी की है। साथ ही स्थानीय प्राथमिक स्कूल खड़की तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

नौकुचियाताल के चनौती गांव के आसपास लगातार बाघ का जोड़ा नजर आ रहा है। बाघ का यह जोड़ा आबादी के बेहद करीब पहुंच गया है। जिसके वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाए हैं। ग्राम प्रधान भुवन भट्ट ने दावा करते हुए बताया सोमवार की शाम से ही बाघ नवीन चंद्र और ज्वाला दत्त के आंगन के बेहद करीब नजर आया और रात भर घर के आसपास ही रहा। मंगलवार शाम को सात बजे भी स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल की सीमा पर बाघ को देखा। वन रेंजर विजय मेलकानी ने स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को घास लेने के लिए जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी है। वहीं, सीईओ केएस रावत ने बताया तीन दिन तक विद्यालय को बंद रखा जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page