अब शादी से 8 दिन पहले बाघ ने मार डाली युवती

ख़बर शेयर करें

रामनगर। कॉर्बेट पार्क से सटे अमानगढ़ रेंज में मवेशियों के लिए चारा लेने गई युवती पर बाघ ने हमला कर दिया। परिजन उसे बिजनौर जिले में शेरकोट कस्बे के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती का 25 जनवरी को निकाह होना तय था। घटना से घर में निकाह की खुशियां मातम में बदल गईं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

घटना कॉर्बेट पार्क और तराई पश्चिम वन प्रभाग से सटे यूपी के अमानगढ़

वन रेंज की है। यहां झूलोखत्ता निवासी गुर्जर समुदाय के मासूम अली उर्फ

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

निक्का अपनी बेटी दिलबीवी (20 वर्ष) के साथ कंपार्टमेंट 50 में मवेशियों

के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने दिलबीवी पर

हमला कर दिया। साथ में चारा काट रहे मासूम अली बेटी को बचाने के

लिए बाघ से भिड़ गए। काफी देर संघर्ष के बाद उन्होंने बेटी को किसी

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

तरह से बाघ के चंगुल से छुड़ा लिया। युवती को गंभीर घायल कर भाग

निकला। बाद में लोगों की मदद से मासूम अली बेटी को शेरकोट कस्बे के

अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page