कार्रवाई, मानकों के विपरीत मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर किये बन्द

ख़बर शेयर करें

औषधि प्रशासन ने वनभूलपुरा में कार्रवाई कर तीन मेडिकल स्टोरों को बंद करवा दिया है। तीनों ही मेडिकल स्टोरों में मानकों के विपरीत काम हो रहा था। औषधि प्रशासन के अग्रिम आदेश तक ये छह ही मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

बुधवार और औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट अपनी टीम के साथ वनभूलपुरा पहुंची। मेडिकल स्टोरों में दवाओं को देखा और साथ ही प्रपत्रों को जांचा। एक्सपायरी बॉक्स की भी जांच की। जांच के दौरान सात मेडिकल स्टोर रजा मेडिकल स्टोर, अंश मेडिकल स्टोर, केजीएन मेडिकल स्टोर, अब्दुल सलाम मेडिकल स्टोर, न्यू शमा मेडिकल स्टोर और मदीना मेडिकल में मानकों के विपरीत काम हो रहा था। यहां फार्मासिस्ट नहीं थे और औषधियों का भंडारण सही नहीं था। बिलों का सत्यापन भी नहीं था। उन्होंने तुरंत ही मेडिकल स्टोरों को बंद करने के आदेश दिए और लाइसेंस निलंबन की भी संस्तुति की है। अब औषधि प्रशासन के अग्रिम आदेश तक ये तीनों ही मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page